लुटेरा फिल्म के दौरान कमर में चोट लगी। घर पर काफी दिन आराम किया। शेव नहीं करा पाया और दाढ़ी काफी बढ़ गई।
संजय लीला भंसाली रामलीला फिल्म के लिए मिले घर में मिले तो उनको यह लुक पसंद आ गया। यह कहना था बालीवुड स्टार रणवीर सिंह का। जो अपनी आने वाली फिल्म रामलीला की प्रमोशन के लिए पंचकूला पहुंचे थे।
यहां उन्होंने फिल्म और खुद से जुड़े कुछ किस्से साझा किए। रणवीर ने कहा कि लुटेरा में चोट लगी और अब रामलीला में डेंगू हो गया। उनके साथ अक्सर ट्रेजिडी होती रहती हैं। जब रणवीर से पूछा गया कि डेंगू को भी आप झेल चुके हैं और लवेरिया भी, तो दोनों में से खतरनाक क्या है?
रणवीर तपाक से बोले लवेरिया ज्यादा खतरनाक है। लेकिन, बचाव डेंगू से करना चाहिए।
रणवीर से जब पूछा गया कि फिल्म में उनका एक सीन है, जिसमें ठंड के मौसम में झील से बचकर खड़े थे... तो इस पर रणवीर ने कूल अंदाज में जवाब दिया कि वह ठंडे पड़ गए थे।
उध्ार ‘रामलीला’ के हीरो रणवीर सिंह मंगलवार को न्यू-चंडीगढ़ स्थित आईटीएफटी एजुकेशन ग्रुप पहुंचे। रणवीर के इंस्टीट्यूट आने की सूचना पहले से थी। इसलिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, खासतौर पर छात्राएं कैंपस में डटी हुई थीं।
जैसे ही वह दोपहर को फिल्म रामलीला की स्टारकास्ट के साथ कैंपस में दाखिल हुए, हर कोई उन्हें देखने को बेकरार था। स्टूडेंट्स ने उनकी तसवीरें अपने मोबाइल कैमरों में कैद कीं। आखिर में रणवीर ने रामलीला के गीतों पर डांस किया, स्टूडेंट्स भी उनके साथ थिरके।