फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बाद राघव-परिणीति ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें

Mon, 25 Sep 2023 10:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 Parineeti-Raghav Wedding Photos: राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में राघव-परिणीति ने शादी की। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई फिल्मी सितारों ने भी शादी में शिरकत की।
विज्ञापन
राघव-परिणीति ने साझा कीं शादी की तस्वीरें। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने सोमवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में दोनों ने शादी की। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे समेत कई दिग्गज पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई फिल्मी सितारों ने भी शादी में शिरकत की। राघव और परिणीति ने उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में भव्य समारोह में सात फेरे लिए हैं। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पेस्टल रंग के लहंगे में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं राघव चड्ढा का शाही अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है।  


इससे पहले राघव-परिणीति के वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो सामने आई। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इसमें दोनों ने स्पेशल डांस भी किया। सफेद शेरवानी में राघव चड्ढा नाव से बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं शनिवार देर रात को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी हुई। इसके बाद संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें