मुंबई हीरोज की टीम के पेस बॉलर और एक्टर बॉबी देओल ने मैच से पहले कसौली में अनुभव को साझा किया। बॉबी ने कहा कि यहां आया और बच्चों को देखा तो बहुत ही अनुशासित लगे और स्कूल के दिनों की याद आ गई।
बॉबी ने कहा कि बचपन में उन्हें कभी इस तरह से बोर्डिंग स्कूल में नहीं भेजा गया न ही वह कभी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ सकते हैं, क्योंकि वह बचपन से ही मम्मी पापा से बहुत जुड़े है।
बॉबी ने कहा कि क्रिकेट से उन्हें बहुत शांति मिलती है और यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने ही आए हैं। अपने क्रिकेट के शौक के बारे में बताते हुए बॉबी ने कहा कि एक दिन शूटिंग के दौरान सुनील ने उन्हें कहा कि वह बहुत अच्छी बॉलिंग करते हैं उन्हें क्रिकेट खेलना चाहिए।
बॉबी ने कहा कि क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबाल भी बहुत पसंद है और उन्हें कोहली की बैटिंग देखने में बहुत मजा आता है।