फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने अपने दोस्त पुलिस कमिश्नर को दीं 500 घड़ियां, दावा- कोरोना लक्षण करेंगी ट्रैक

Tue, 09 Jun 2020 12:54 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

  • जालंधर के पुलिस मुलाजिमों में बांटी जाएंगी घड़ियां
  • पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर उनके निकटवर्ती दोस्त
  • घड़ियों का परीक्षण जर्मनी की स्वास्थ्य तकनीक से हुआ है
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार देश में फैले कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों और उनके बचाव में लगे कोरोना वर्करों की मदद करने में बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह जालंधर पुलिस पर खासे मेहरबान हो गए हैं,क्योंकि जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर उनके निकटवर्ती दोस्त हैं।
विज्ञापन


अक्षय ने जालंधर पुलिस को 500 स्मार्ट वॉच भेजी हैं, जो जल्द ही पुलिस कर्मचारियों में बांटी जाएंगी। अभिनेता अक्षय कुमार लोगों का भला करने की तो सोच रहे हैं, साथ ही वह इस कंपनी के ब्रांड अंबेसडर होने के नाते कोरोना के इस दौर में घड़ियों की इस नई तकनीक का प्रचार भी कर रहे हैं।

पंजाब शिक्षा विभाग का फैसला, टीचर निसंतान या अविवाहित तो एसीआर में जुड़ेंगे 10 अंक
विज्ञापन


डिजिटल घड़ियों की तरह यह घड़ी भी पहनने वाले की ह्रदय धड़कने की धड़कन, उसका ब्लड प्रेशर, नींद न आने की दिक्कत और शरीर का तापमान भी माप सकती है। साथ ही यह कदमों की गिनती और कैलोरी की खपत का भी ध्यान रखती है। कंपनी ने अपनी घड़ियों का परीक्षण जर्मनी की स्वास्थ्य तकनीक के साथ मिलकर किया है।

ये स्मार्ट वॉच थीं जो कि वायरस के लक्षणों को ट्रैक करती हैं।
विज्ञापन

बीमारी का पता लगाने में तत्काल प्रभाव से सक्षम

जालंधर पुलिस के मुलाजिम जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है, उनको अक्षय की स्मार्ट वॉच दी जा सकती है। यह मॉडल कोरोना वायरस जैसी बीमारी का पता लगाने में तत्काल प्रभाव से सक्षम है।
कंपनी ने दावा किया है कि इस घड़ी को कलाई पर पहनने से कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का शीघ्रता से पता लगाया जा सकता है, साथ ही इस बीमारी को और ज्यादा फैलने से रोकने में भी मदद मिल सकती है।

प्रसाद न बांटने का फैसला केंद्र सरकार का है, राज्य सरकार जिम्मेदार कैसे: कैप्टन अमरिंदर सिंह

इस घड़ी के माध्यम से डाटा भारत में नहीं, बल्कि हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी एंड अकाउंटेबिलिटी एक्ट और जनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन के तहत अमेरिका और यूरोप में भी इकट्ठा होगा। अक्षय कुमार को हाल ही में इस घड़ी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अपने खास दोस्त

आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को यह ऑफर दी थी कि वह 500 स्मार्ट वॉच जालंधर पुलिस मुलाजिमों को देना चाहते हैं, जिस पर भुल्लर ने तत्काल हामी भर दी और यह स्मार्ट वॉच जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिल गईं हैं। हालांकि मार्केट में घड़ी की कीमत 2 हजार से अधिक है लेकिन अक्षय ने इन घड़ियों को मुफ्त भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें