फिल्म में एक्टर के लिए डांस की बहुत अहमियत है, लेकिन मैं भी एक देओल हूं। यह बात अभय देओल ने बीते दिन होटल ताज में कही।
वह अपनी फिल्म ‘वन बाए टू’ की प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस एवं रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ शहर पहुंचे। इस फिल्म के साथ अभय प्रोड्यूसर भी बन गए हैं।
अभय ने बताया कि मैं एक फिल्म प्रोड्यूस करने की सोच रहा था, जिसके लिए मैंने देविका भगत को फोन किया, जो निर्देशन के लिए तैयार हो गए।
अपने किरदार के बारे में अभय ने बताया कि फिल्म में मैं एक ‘पकाऊ’ बना हूं, जो अपनी जिंदगी से पक गया है। मेरे साथ प्रीति हैं जो समारा पटेल नामक किरदार निभा रही हैं और एक डांसर है। यह दोनों एक दूसरे से परेशान रहते हैं। एक दूसरे को समझने की कहानी है ‘वन बाए टू’।
फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अभय ने बताया रील लाइफ में रोमांस करना भाता है, जबकि रियल लाइफ में रोमांस करना मुश्किल है।
प्रोडक्शन और एक्टिंग एक साथ करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैंने एक बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश की है। चंडीगढ़ आना मुझे भाता है, यहां मेरी एक बहन भी रहती है।
धर्मेंद्र की फिल्में रिमेक करने की तमन्ना
अभय ने बताया की धर्मेंद्र के साथ एक्टिंग करने की चाह रखते है, लेकिन वह मुझे बचपन से जानते है। उनके साथ कोई और रोल करने में मुझे बड़ी शर्म आएगी।
मैं एक अच्छी फिल्म की तलाश में हूं, जिसमें मैं धर्मेंद्र के साथ काम करूं। धर्मेंद्र की कुछ पुरानी फिल्म भी हैं, जिन्हें मैं रिमेक करना चाहता हूं, जैसे बंदनी, चुपके चुपके और सत्यकाम। मन है कि पंजाबी या मराठी फिल्मों में भी काम करूं।