फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वायर चोरी की जांच में खुला एक्टिवा चोरी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की जांच के दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा से जुड़े चोरी के मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मलोया तक पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि दोनों युवक चोरी की एक्टिवा का इस्तेमाल कर रहे थे। लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पीसीआर ने दोनों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मटौर में कॉपर वायर चोरी के बाद दुकानदारों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा का नंबर सामने आया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने नंबर के आधार पर एक्टिवा के मालिक से संपर्क किया। मालिक ने बताया कि उसकी स्कूटी करीब दो दिन पहले चोरी हो गई थी।
इसके बाद एक्टिवा की सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की गतिविधियों की जांच की गई। जांच में दोनों युवक मलोया के उसी इलाके के रहने वाले पाए गए, जहां से उन्हें बाद में लोगों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को मौके पर बैठाकर रखा और उनके हाथ-पैर बांध दिए। सूचना मिलने पर पीसीआर पहुंची और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि चोरी के एक मामले में लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें