फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ एक्टिवा सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने नाकेबंदी के दौरान एक्टिवा सवार युवक को एक किलो बीस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबाला कैंट के देहा कॉलोनी निवासी फरियाद (34) है। टीम ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (20) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह आईटी पार्क स्थित महिंद्रा टेक के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां एक युवक एक्टिवा के साथ खड़ा था। पुलिस टीम को देखते ही युवक अपनी एक्टिवा को स्टार्ट कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा जिससे टीम को शक हो गया। टीम ने युवक को रोककर एक्टिवा के कागजात मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। तलाशी के दौरान एक्टिवा की डिग्गी से लिफाफे में 1.20 किलो चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। टीम की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी यूपी के गाजियाबाद से चरस लेकर आया था। टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह नशा किसे सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें