हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने खरीद प्रक्रिया में लापरवाही के आरोपों के चलते कनीना अनाज मंडी में तैनात सुपरवाइजर कुलदीप सिंह और सहायक अजीत कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र कुमार की ओर से दोनों कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं।
निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को मुख्यालय में तैनात रहना होगा। खरीद प्रक्रिया में बरती गई कथित लापरवाही को इस कार्रवाई का आधार बनाया गया है। बोर्ड की इस कार्रवाई से मंडी में खरीद कार्य से जुड़े कर्मचारियों में हलचल है।