जालंधर में बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के मुताबिक, बस की ब्रेक फेल होने के कारण एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के चलते वाहनों को नुकसान पहुंचा और फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल हो गई, जिसके चलते बस पीछे की ओर खिसक गई। इसी दौरान एक महिला चालक की कार का संतुलन बिगड़ने की बात भी सामने आई।
इसके बाद तीन वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर पुल पार सड़क किनारे खड़ा करवाया और यातायात बहाल कराया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।