चंडीगढ़। 10 मई को धनास स्थित नाके पर तैनात पुलिसकर्मी पर पत्थर बरसाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी चमकीला के रूप में हुई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
जानकारी के अनुसार 10 मई को लॉकडाउन के दौरान सारंगपुर थाना पुलिस एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह और कांस्टेबल विक्रम धनास स्थित कच्ची कॉलोनी में जालंधर डेयरी के पास पहुंचे। तभी कुछ लोग पुलिस के खिलाफ आक्रोशित होकर कह रहे थे कि पुलिस उन्हें यहां से बाहर नहीं जाने देती। इसके बाद मौके पर थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जांच में सामने आया कि चमकीला नामक आरोपी ने पुलिस पर पथराव किया था।