फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक को गोली मारने का आरोपी काबू, पिस्तौल बरामद

Mon, 29 Sep 2025 09:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना मजीठा पुलिस ने युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात के समय इस्तेमाल की गई ग्लॉक पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जलालापुरा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।
डीएसपी मजीठा धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि 23 सितंबर, 2025 को गांव सुपारी विंड निवासी योअल अपने दोस्तों के साथ मजीठा सब्जी मंडी जा रहा था। रास्ते में एक कंबाइन हार्वेस्टर को ओवरटेक करने के दौरान उसका आरोपी गुरजीत सिंह और उसके साथियों से झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुरजीत सिंह ने योअल की टांग में गोली मारी दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर थाना मजीठा में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। यदि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें