फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nabha Gangrape Case: सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी काबू, पूछताछ में खुलासा-कॉलेज में आते-जाते रहते थे

Fri, 12 Apr 2024 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

वारदात के मुख्य आरोपी दविंदर सिंह व रवि से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आउटसाइडर्स होने के बावजूद वह पहले भी कॉलेज में आते-जाते रहते थे जिस कारण वारदात वाले दिन भी उन तीनों को कॉलेज में एंट्री करने से रोका नहीं गया। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा के सरकारी कॉलेज में बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म के तीसरे आरोपी गांव बिरड़वाल निवासी हैरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


मामले में पहले से ही गिरफ्तार मुख्य आरोपी दविंदर सिंह व रवि निवासी गांव ककराला को एक दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।

थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओं के मुताबिक दविंदर सिंह व रवि से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आउटसाइडर्स होने के बावजूद वह पहले भी कॉलेज में आते-जाते रहते थे जिस कारण वारदात वाले दिन भी उन तीनों को कॉलेज में एंट्री करने से रोका नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च को आरोपी दविंदर सिंह ने छात्रा को प्रिंसिपल रूम में बुलाकर दो युवकों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें