फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 15.88 लाख रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली के एक युवक की शिकायत पर सेक्टर-17 के विश इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 15.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मोहाली के सेक्टर-61 निवासी आर्यन जामवाल ने आरोप लगाया है कि इमिग्रेशन कंपनी ने न तो उन्हें वीजा दिलवाया और न ही उनके पैसे वापस किए।
विज्ञापन

आर्यन जामवाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि विश इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स के राजवीर, राहुल, तान्या शर्मा, शकील अहमद, स्मृति अत्री, मारिया जैसल, करन, मनप्रीत, आशीष और दिव्यांशी सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ यह ठगी की है। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य संबंधित दस्तावेज़ भी पुलिस को सौंपे हैं जिनकी जांच की जा रही है। यह मामला पीड़ित की ओर से एसएसपी विंडो पर शिकायत दर्ज कराने के बाद सेक्टर-17 थाने को जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें