चंडीगढ़। छीनाझपटी के मामले में पुलिस ने एक आरोेपी को गिरफ्तार कर छीना हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। दड़वा निवासी आरोपी श्रीनिवासन शिवा को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में हल्लोमाजरा निवासी गोरख राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीते 28 जून को रात में करीब पौने 10 बजे काम से घर लौट रहा था। पोल्ट्री फार्म चौक के पास अज्ञात युवक आया और उसका वन प्लस सी-3 हल्के हरे रंग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।