फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैब चालकों का एलान, 21 को चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली के आरटीओ दफ्तर का होगा घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले आठ दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने और भूख हड़ताल पर बैठे कैब चालकों ने अपने प्रदर्शन को तेज करने की तैयारी कर ली है। घोषणा की गई है कि 21 अगस्त को सभी चालक चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली के आरटीओ दफ्तर का घेराव करेंगे और नारेबाजी होगी। यह भी फैसला लिया गया है कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच चालक कैब नहीं चलाएंगे। वे प्रदर्शन में शामिल होंगे।कैब चालकों के प्रदर्शन में पंजाब के कई पूर्व मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन से कोई भी अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा। इसे लेकर भी चालकों में रोष है। कैब चालक सोमबीर ने बताया कि वह पिछले आठ दिन से बैठे हैं, लेकिन उनकी बात को सुनने के लिए भी कोई नहीं आया इसलिए 21 अगस्त को सभी चालक चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली के आरटीओ दफ्तर का घेराव और नारेबाजी करेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चे से अमनदीप सिंह व इंदरजीत मान सेक्टर-25 के रैली मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन व कंपनियां हड़ताल के बावजूद उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं। एग्रीगेटर कंपनियों ने उनसे बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब हालत ये हैं वे अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। गाड़ियों की किस्त देनी भी मुश्किल हो रही है। इसके चलते मजबूरी में ये प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें