फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंट खुलवाया नहीं, नाम और पते पर हुआ लाखों-करोड़ों का ट्रांजेक्शन

Mon, 08 Jan 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
जाली दस्तावेजों पर खोला खाता
विज्ञापन
पंचकूला के गांव निचली चौकी के पिता-पुत्र के दस्तावेजों पर खाता धारकों के बिना संज्ञान में लाए बैंक में खाता खुलवाकर लाखों रुपये की कैश ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब नोटबंदी के बाद सक्रिय हुए आयकर विभाग ने लाखों-करोड़ों रुपये की कैश ट्रांजेक्शन होने के चलते दोनों को करीब 70 लाख रुपये का डिमांड नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन


अब नोटिस देखकर दोनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक प्रेसवार्ता में गांव निचली चौकी पोस्ट ऑफिस देवीनगर पंचकूला निवासी शाम लाल शर्मा (रिटायर्ड हैड टीचर) और उनके बेटे सुमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके घर पर 17 जुलाई 2017 को आयकर विभाग की ओर से एक नोटिस आया, जिसमें लिखा गया था कि आपके महिंद्रा कोटक बैंक मनीमाजरा उनका अकाउंट नंबर 0290150003882 से 15 अक्टूबर 2009 से लेकर 1 अप्रैल 2010 तक 40 लाख 40 हजार रुपये की कैश ट्रांजेक्शन हुई थी।

इसी तरह का नोटिस मेरे बेटे सुमेश कुमार शर्मा के नाम पर था, जिसमें महिंद्रा कोटक बैंक मनीमाजरा का खाता नंबर 02590150003505 से 61 लाख 95 हजार रुपए की कैश ट्रांजेक्शन दिखाई गई थी। यह नोटिस देखकर वह दोनों हैरत में पड़ गए, क्योंकि उन दोनों ने कभी भी कोटक महिंद्रा में अकाउंट ही नहीं खुलवाया था। शाम लाल शर्मा के अनुसार जब उन्होंने अपने स्तर पर तहकीकात की, तो पता चला कि उनके वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और फोटो का दुरुपयोग करके किसी ने उनके नाम के जाली हस्ताक्षर कर मनीमाजरा कोटक महिंद्रा की ब्रांच में बैंक अकाउंट खुलवाया और चुपचाप कैश ट्रांजेक्शन करता रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग के पास इस ट्रांसजेक्शन की पूरी डिटेल पहुंच गई थी। परंतु इन ट्रांजेक्शन के बारे में दोनों पिता-पुत्र को कोई जानकारी नहीं है। वहीं शाम लाल शर्मा के अनुसार आज तक बैंक की ओर से उन्हें किसी भी तरह का कोई नोटिस या जवाबदेही नहीं तलब की गई, जबकि 2010 से यह अकाउंट बंद है। शाम लाल शर्मा ने बताया कि वह हरियाणा से प्राइमरी टीचर के पद से रिटायर हैं और पिछले काफी समय से घर पर ही हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग मांग रहा लाखों रुपये

जाली दस्तावेजों पर खोला खाता
आयकर विभाग मांग रहा लाखों रुपये
इनकम टैक्स के नोटिस के अनुसार शाम लाल शर्मा के अकाउंट से 15 अक्टूबर 2009 से लेकर एक अप्रैल 2010 तक 46,40,000 रुपये की कैश ट्रांजेक्शन हुई है, जिसके चलते उन पर पिछले सालों की आयकर जमा ना करवाने के चलते 27 लाख 69 हजार 900 रुपये की रिकवरी डाली गई है। इसी तरह उनके बेटे सुमेश कुमार शर्मा पर 19 अगस्त 2009 से लेकर एक जुलाई 2010 तक 61 लाख 95 हजार रुपये की कैश ट्रांजेक्शन और ड्राफ्ट बनाने के चलते 36 लाख 64 हजार 2781 की अदायगी निकाल दी गई। शाम लाल शर्मा ने बताया कि बैंक में दस्तावेज चेक किए, तो उनके जाली हस्ताक्षर किए थे और डम्मी एफिडेविट भी लगाया हुआ था।

पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही:
श्याम लाल शर्मा और सुमेश कुमार शर्मा की ओर से पंचकूला पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई और यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला मनीमाजरा का होने के चलते चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई करेगी, जबकि मामला पंचकूला का बनता है, क्योंकि उनके दस्तावेज चोरी हुए हैं और उनका दुरुपयोग कर कर जाली खाता खुलवा लिए गए। उनमें लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन की गई। उन्होंने बताया कि 51 लाख रुपये का ड्राफ्ट कैश हुआ है, उससे पूरी पोल खुल सकती है कि यह खाते किसने खुलवाया और कौन-कौन इस प्रकरण में शामिल हैं।

बैंक अधिकारियों पर लगाया मिलीभगत का आरोप:
शाम लाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में वह पुलिस के पास कई बार गुहार लगा चुके हैं, कि उन्होंने कभी भी उपरोक्त बैंक में अपना खाता नहीं खुलवाया जो खाता खुलवाते समय कागजात पर हस्ताक्षर किए गए हैं, वह भी जाली हैं, वोटर कार्ड उनका है और उन्हीं की फोटो का दुरुपयोग किया गया है। शाम लाल शर्मा का आरोप है कि महिंद्रा कोटक बैंक चंडीगढ़ के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलीभगत करके अवैध तौर पर फर्जी खाता खोल दिया और उसमें से लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन कराई है। उन्होंने चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस से मांग की है कि मेरे और बेटे सुमेश कुमार शर्मा के हस्ताक्षरों की फारेंसिक जांच करवाई जाए। सुमेश कुमार शर्मा ने भी आरोप लगाया कि बैंक ने मिलीभगत करके उनका जाली अकाउंट खोल दिया और उसमें ड्राफ्ट और कैश की ट्रांजेक्शन की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें