फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद-गंध के अनुसार खुद पता लगा सकेंगे कहीं आप कोरोना संक्रमित तो नहीं, ऐसे काम करेगी ऐप

Sat, 11 Apr 2020 12:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोविड-19 की लड़ाई में सहायता के लिए सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईओ) के वैज्ञानिक एक मोबाइल ऐप तैयार कर रहे हैं। सीएसआईओ के डॉ. विनोद ने बताया कि इसके जरिए आदमी खुद घर पर ही जांच कर सकता है। अपने मुंह के स्वाद और गंध के अनुसार आप खुद पता लगा सेकेंगे कि आप कहीं कोरोना संक्रमित तो नहीं।
विज्ञापन


डॉ. विनोद ने बताया कि सीएसआईओ की वैज्ञानिकों की टीम मिलकर यह एप तैयार कर रही है। कोरोना वायरस के मरीजों को किसी भी मसाले या खाने की चीजों का स्वाद नहीं आता है। इसके साथ ही मरीज सूंघने की क्षमता भी खो देता है। हम इस मोबाइल ऐप में हर तरह की वस्तुओं के स्वाद और गंध की पूरी जानकारी देंगे। जिसे पढ़कर कोई भी आदमी घर बैठे शुरुआती लक्षणों के बारे में पता लगा सकता है। इसके साथ आसपास कोरोना का इलाज कहां करवा सकतेे हैं, कौन-से एरिया में कोरोना के कितने मरीज हैं, इन सबकी भी विस्तार में जानकारी दी जाएगी।

लोकेशन ट्रैक करने के लिए प्रशासन से मांगी मदद
डॉ. विनोद ने बताया कि इस मोबाइल ऐप को बनाने के लिए हमने चंडीगढ़ प्रशासन से भी मदद मांगी है। हम लोगों की लोकेशन ट्रैक कर कोरोना के मरीजों का पता लगाएंगे। इसके साथ ही अगर आप घर से बाहर जाते समय अपने फोन की लोकेशन चालू रखते हैं तो आपको हर एरिया में कोरोना संक्रमितों का पता चल जाएगा। इसके लिए एप आपको रेेड जोन और ग्रीन जोन के नाम से एरिया के बारे में जानकारी देगी। यहां रेड जोन का मतलब कोरोना संक्रमण प्रभावित एरिया होगा। वहीं ग्रीन जोन का मतलब उस एरिया में कोरोना का कोई मरीज नहीं है। आप उस एरिया में जा सकते हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन खुलने के बाद भी बरतनी होगी एहतियात
डॉ. विनोद ने बताया कि अगर लॉकडाउन खोला जाता है तो भी हमें एहतियात बरतनी होगी। लोग बाहर काम पर जाते समय तय दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही मास्क, ग्लव्ज इत्यादि के साथ अपने शरीर को बचाकर रखें। किसी भी एरिया में जाने से पहले वहां कोरोना संक्रमण की जानकारी जरूर रखें। इसके लिए आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगले हफ्ते तक अगर प्रशासन की मदद मिल जाती है तो हम इसे पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें