फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उद्योगों में हो रहे हादसे, सुरक्षा मानदंडों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की औद्योगिक इकाइयों में हो रहे हादसों और मजदूरों की मौत के मामले में हरियाणा सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। सभी उद्योगों में सुरक्षा संबंधित उपकरण और मापदंड पूरा कराने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा कि वह श्रम विभाग के साथ तालमेल करके सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करें, इनमें बाॅयलर समेत अन्य उपकरण शामिल हैं।
मंगलवार को हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने इस संबंध में उद्योग और एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मूल चंद शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, यमुनानगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में तुरंत सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करें। बता दें कि पिछले छह माह में अलग शहरों में उद्योगों में बाॅयलर फटने से हो रही मजदूरों की मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एस्टेट में जन सुविधाओं पर दिया जोर

उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों जैसे सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज व्यवस्था इत्यादि को दुरुस्त रखा जाए। साथ ही कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वेपर टोल कलेक्शन के कार्य को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए। साथ ही केएमपी एक्सप्रेस-वेपर लाइट की सुविधा और उतार-चढ़ाव जंक्शनों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया कि पांच सालों में लगभग 22 मेगा प्रोजेक्ट स्थापित हुए हैं। मौके पर उद्योग विभाग के एसीएस अरूण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य के निदेशक सीजी रजनीनाथन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें