फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सिक्योरिटी में तैनात जिप्सी पलटी

Mon, 28 Apr 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सीएम सिक्योरिटी में तैनात एसकोर्ट जिप्सी ने रविवार शाम सेक्टर 9/10 की विभाजित सड़क पर बने ट्रैफिक स्टैंड को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही जिप्सी काफी दूर जाकर गिरी। पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर घायल कांस्टेबल स्वर्ण कुमार को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएम सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र मौके पर पहुंचे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बताया कि स्कूटर को बचाने के चक्कर में गाड़ी ट्रैफिक स्टैंड से टकरकर पलट गई है।

जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी। इसके चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त जिप्सी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना रविवार शाम सात बजे की है।
विज्ञापन


हरियाणा सीएम सिक्योरिटी में तैनात एसकोर्ट जिप्सी चालक स्वर्ण सिंह मटका चौक की तरफ से सेक्टर-9 की मार्केट जा रहा था। सेक्टर-9/10  की विभाजित सड़क पर जिप्सी चालक सेक्टर-9 की मार्केट की तरफ जाने के लिए जिप्सी मोड़ने लगा तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

गाड़ी मुड़ने की बजाए सड़क के बीच ट्रैफिक स्टैंड से टकरा गई। टक्कर लगते ही जिप्सी पलट गई और ट्रैफिक स्टैंड काफी दूर जाकर गिरा। वहां से गुजर रहे राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल जिप्सी चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया। सेक्टर-3 थाना पुलिस सड़क हादसे की जांच करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज हासिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें