फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला-शिमला हाईवे पर हादसा, 16 घायल

Tue, 25 Mar 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला-शिमला हाईवे पर रामपुर सियुड़ी के पास मंगलवार शाम एचएमटी की चार बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें 16 कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीसरी बस में पिछली सीट पर बैठे पांच लोग फंस गए। इनमें चार को आसानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक कर्मचारी करीब एक घंटे तक सीट पर ही फंसा रहा।
विज्ञापन


बाद में कटर, क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को काटकर उसे बाहर निकाला जा सका। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक घायल को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पंचकूला से पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा और दुर्घटनाग्रस्त बसों को मौके से हटाने के बाद यातायात संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें