मोगा के गांव समालसर के पास महिंद्रा पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। यहां बस स्टॉप के बाहर खड़े लोगो में पिकअप ने टक्कर मारी और इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 2 जख्मी हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मोगा में बाघापुराना की तरफ से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी गांव समालसर के पास ओवरटेक करने लगी तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। बस स्टॉप के बाहर खड़े साइकल सवार और ई रिक्शा को टक्कर मार कर बस स्टैंड में खड़े एक आइसक्रीम की रेहड़ी को टक्कर मारके गाड़ी एक खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी भयानक थी जिसमें साइकिल सवार और ई रिक्शा के चालक और उसमें बैठे एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति और एक आइसक्रीम रेहड़ी के मालिक जख्मी हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।