फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा, 1 की मौत, दो गंभीर

Sun, 01 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की के पास रविवार देर शाम मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में दो कारें आपस में भिड़ने के बाद पलट गई। जिससे कार में सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति और बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पंजाब के बुढलाढ़ा निवासी अश्वनी कुमार मल्होत्रा अपने परिवार के साथ सालासर से वापस अपनी कार में बुढलाढ़ा लौट रहे थे। शाम 7 बजे जब गाड़ी गांव अयाल्की और अहरवां के बीच पहुंची तो गाड़ी के आगे अचानक मोटरसाइकिल सवार आ गया।

जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने जा रही दूसरी गाड़ी को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अश्वनी मल्होत्रा की पत्नी नीलम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे रवि का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें