फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द मैसेंजर’ पर विवादित ट्वीट, फिल्म निर्देशक पर केस

Sun, 01 Mar 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘द मैसेंजर’ पर ट्वीट करना बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को महंगा पड़ गया। गांव लोहारा निवासी डेरा प्रेमी जसबीर सिंह की शिकायत पर शनिवार देर रात थाना डाबा की पुलिस ने वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जसबीर सिंह ने थाना डाबा पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को उन्हें किसी ने बताया कि डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनके गुरु संत राम रहीम सिंह इंसां की फिल्म ‘द मैसेंजर’ और उनके गुरु के खिलाफ अपशब्द लिखे हैं।

इसके बाद उन्होंने तुरंत इंटरनेट पर इनकी जांच की। पता चला कि अकाउंट डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का ही है। उन्होंने इसकी फोटो खींच कर पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान को लिखित शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच कर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि राम गोपाल वर्मा ने 13 फरवरी की रात को 11 बजे के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के खिलाफ तीन विवादित ट्वीट किए थे। इसके बाद भड़के डेरा प्रेमी ने पुलिस के पास शिकायत दी है।

एडीसीपी 2 जसदेव सिंह सिद्धू का कहना है कि इस मामले की जांच में जो शिकायत थी, वह सही पाई गई है। इसके आधार पर बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मुंबई भेजी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें