फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हादसा: तेज रफ्तार पोर्श कार ने एक्टिवा चालक को मारी टक्कर, 100 मीटर घसीटता ले गया, मौत

Tue, 11 Mar 2025 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मृतक नयागांव निवासी अंकित का आज जन्मदिन था। वहीं आरोपी की पहचान पंचकूला सेक्टर- 8 निवासी संजीव बबोता (49) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे में चकनाचूर एक्टिवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-4/9 डिवाइडिंग सड़क पर सोमवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार पोर्श कार ने सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार युवक उछलकर फ्रंट शीशे से टकराया और फिर गाड़ी के नीचे आ गया। कार चालक युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बिजली के पोल से टकराने से कार रुकी। हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक की पहचान नयागांव निवासी अंकित (25) के रूप में हुई है। अंकित के दोस्तों ने बताया कि उसका 11 मार्च को जन्मदिन था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंचकूला सेक्टर- 8 निवासी संजीव बबोता (49) के रूप में हुई है।

दूर जाकर गिरे जूते, एक्टिवा के पार्ट सड़क पर बिखरे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा के पार्ट अलग-अलग होकर सड़क पर गिर गए। मृतक के जूते निकलकर दूर जाकर गिर गए। एक जूता सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिर गया। सड़क पर लगभग 100 मीटर तक टायरों के निशान थे। महिला का मेकअप का सामान भी सड़क पर गिरा हुआ था। वहीं, हादसे में कार के दोनों एयरबैग खुल गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

एक्टिवा सवार मौसी और भांजी अस्पताल में भर्ती

नयागांव के आदर्श नगर निवासी 32 वषीय महिला सोनी सेक्टर 32 में प्राइवेट डेंटल क्लीनिक पर काम करती है। छुट्टी के बाद सोनी ने सेक्टर- 20 से अपनी 20 साल की भांजी गुरलीन को बिठाया। वहां से दोनों पेक लाइट पॉइंट की तरफ जा रही थी। इस दौरान सेक्टर- 4 स्थित पेट्रोल पंप के पास पोर्श कार ने टक्कर मार दी। दोनों घर वापस जा रही थी। उनके आगे एक्टिवा सवार अंकित जा रहा था। पुलिस ने सोनी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पोर्श कार चालक मौके से गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया। डॉक्टर ने आरोपी के ब्लड सैंपल ले लिए हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि चालक ने शराब पी हुई थी या फिर नहीं। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं और युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। बता दें कि जिस सड़क पर हादसा हुआ वह सिंगल सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें