फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, नवविवाहिता की मौत

Tue, 19 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-46/47 चौक के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रही नवविवाहिता प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-25 निवासी प्रियंका (24) अपनी कार से सहेलियों को मोहाली छोड़ने जा रही थी। सेक्टर-46,47,48,49 चौक  के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई और उनकी सहेलियों को मामूली चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची पीसीआर प्रियंका को लेकर जीएमसीएच-32 पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की शादी सेक्टर-25 के संदीप सिंह के साथ तीन माह पहले हुई थी। वह फोर्टिस में नर्स की ट्रेनिंग ले रही थी। पुलिस ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, प्रियंका खुद कार चला रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रियंका के पति संदीप की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अभी आरोपी ट्रक चालक का पता नहीं पाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें