फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक संचालित कर कांस्टेबल को बस ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-31/47 काली बाड़ी लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक संचालित कर रहे कांस्टेबल कुलदीप सिंह को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा बीते शनिवार रात सवा आठ बजे का है। ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल कुलदीप सिंह सेक्टर-31/47 काली बाड़ी लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक संचालित कर रहे थे तभी ट्रिब्यून चौक की ओर से सेक्टर-47 की तरफ जा रही बस ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें