फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से हिमाचल के मंडी के युवक की मौत

Sat, 30 Apr 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन
शुक्रवार को रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कजहेड़ी निवासी इंदर सिंह (32) होटल से ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह सेक्टर 17-18 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मार कर फरार हो गई। राहगीर ने एक्सीडेंट की सूचना 100 नंबर पर दी। जिसके बाद मौके पर पीसीआर पहुंची और घायल को सेक्टर 16 अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इंदरपाल सेक्टर 9 के होटल में वेटर का काम करता था। उस रात वह काम खत्म कर कजहेड़ी अपने घर लौट रहा था। मृतक मूलरूप से हिमाचल के मंडी जिले का रहने वाला था।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। फिलहाल मामले में आरोपी कार चालक का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें