राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर पच्चीस दर्रे (गंदा नाला) के पुल के नजदीक बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर व बस चालक के अलावा बस की 16 सवारियां घायल हो गईं। जनसुआ पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि सुबह चंडीगढ़ से पातड़ां जा रही पीआरटीसी की बस बरसाती नाले के पुल पर बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के साथ टकरा गई।
गनीमत रही कि 30 फुट गहरे नाले में गिरने से बच गए
Bus Accident
- फोटो : amar ujala
गनीमत रही कि सड़क को छह मार्गी बनाने के लिए इस पुल के साथ एक पुल और निर्माण अधीन है। दोनों वाहन उसके साथ टकरा कर 30 फुट गहरे नाले में गिरने से बच गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बलजिंदर सिंह निवासी गांव जंडोली राजपुरा और बस चालक सविंदर सिंह निवासी तरनतारन गंभीर जख्मी हो गए। बस की 16 के करीब सवारियां घायल हो गईं। उनको राजपुरा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।