फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: बरसात के कारण फिसली अध्यापकों की गाड़ी, पंजाब रोडवेज की बस से टकराई, चार की मौके पर मौत

Fri, 24 Mar 2023 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

जीप में सवार सभी लोग जलालाबाद से तरनतारन जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। हादसा बारिश के चलते हुआ है। जिससे गाड़ी स्लिप हो गई और  सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। सभी शिक्षक जलालाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
फिरोजपुर में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव खाईफेमीकी के बस स्टापेज के पास शुक्रवार सुबह बारिश के चलते ट्रैक्स जीप (तूफान जीप) स्लिप हो गई और सामने से आ रही पंजाब रोडवेज बस से टकरा गई। इस हादसे में दो महिला शिक्षकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। उक्त जीप में लगभग बारह शिक्षक सवार थे, जो जलालाबाद से तरनतारन के सरकारी स्कूलों में रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। जख्मियों को फिरोजपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीप में सवार एक शिक्षक ने बताया कि जीप में सवार होकर जलालाबाद में विभिन्न जगहों पर रहने वाले शिक्षक जिला तरनतारन के विभिन्न सरकारी स्कूलों में रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह सात बजे के करीब उनकी जीप गांव खाईफेमीकी के पास पहुंची तो चालक ने ब्रेक लगाई तो बारिश के कारण जीप स्लिप हो गई और सामने से आ रही पंजाब रोडवेज बस नंबर-पीबी05एके 1738 से टकरा गई। बस और जीप दोनों की रफ्तार तेज थी। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए। जीप में सवार अध्यापिका कंचन चुघ वासी जलालाबाद, मनिंदर कौर वासी गांव कमरे वाला, प्रिंस व चालक अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार शिक्षक गंभीर जख्मी हैं, जिन्हें फिरोजपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मनिंदर कौर की कुछ दिनों पहले ही मंगनी हुई थी। ये वल्टोहा ब्लाक के सरकारी स्कूल में कार्यरत थी। इसी तरह कंचन चुघ भी वल्टोहा ब्लाक के सरकारी स्कूल में तैनात थी। रोजाना जलालाबाद से अपने साथियों के संग जीप पर सवार होकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जा रही थी, कंचन के दो बच्चे हैं, एक दो साल और दूसरा सात साल का है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही हादसा हुआ घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने निजी वाहनों को रोककर जख्मियों को फिरोजपुर के अस्पताल पहुंचाया है। जीप के दो हिस्से हो गए। जीप में से बड़ी मुश्किल से शिक्षकों को निकाला गया। लोगों का कहना है कि इस रोड पर हर साल शिक्षकों के साथ सड़क हादसा होता है। कुछेक साल पहले धुंध के चलते सड़क हादसे में नौ शिक्षकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें