फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आया बुजुर्ग, अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
वीरवार सुबह तड़के सेक्टर-42-43 के चौक पर पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान कजहेड़ी निवासी बकरीद (74) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर संगरूर निवासी सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग सुबह पैदल ही सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आ गया। हादसे में बुरी तरह घायल हुए बकरीद को पीसीआर जीएमएसएच-16 ले कर गए जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वही एक अन्य हादसे में सेक्टर-16-17 के चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी नही हो पाई है। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। शहर के सभी थानों में मृतक की फोटो भिजवा दी गई है। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। 
विज्ञापन

बाइक सवार ने मारी एक्टिवा चालक को टक्कर 

Accident
आईटी पार्क रोड किशनगढ़ के पास बने गिल फार्म के सामने एक मोटर साइकिल सवार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर में एक्टिवा चालक को सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आई। पुलिस ने उसे उठाकर सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल एक्टिवा चालक की पहचान पंचकूला सेक्टर-16 के रहने वाले विजय के रूप में हुई है।

वहीं आईटी पार्क थाना पुलिस ने बैंक कॉलोनी मनीमाजरा के रहने वाले मोटर साइकिल चालक जसविंदर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना कि आरोपी शराब पीकर मोटर साइकिल चला रहा था। नशे में उसने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा चालक विजय गिरकर घायल हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें