फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनावः सोनिया, राहुल के अलावा एक्टर और क्रिकेटर होंगे स्टार प्रचारक

Thu, 19 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी प्रचार करेंगे। पार्टी ने वीरवार को अपने चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।
विज्ञापन


कांग्रेस की लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह प्रमुख हैं। वहीं, बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद और क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन भी हैं। 

सोनू सूद ने कुछ दिन पहले ही कैप्टन से मुलाकात भी की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह अगले दो हफ्तों तक पूरे पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, उनके हलके लंबी में चुनाव प्रचार की कमान हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नवजोत सिद्धू संभालेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अजहरुद्दीन भी करेंगे प्रचार

Sonu Sood meets Captain Amarinder
सिद्धू, सीएम प्रकाश सिंह बादल पर तीखे वार करेंगे। कांग्रेस के प्रचारकों में हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत केअलावा पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल शामिल हैं। 

वहीं राष्ट्रीय नेताओं में अंबिका सोनी, पूर्व लोक सभा स्पीकर मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे व पवन बंसल भी पंजाब कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। 

पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी पहले ही पंजाब में कैंप कर रही हैं, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और मुकुल वासनिक भी पंजाब आएंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सचिन पायलट और राज बब्बर भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें