फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी का शिकंजा : हर दूसरे दिन ट्रैप में फंस रहे भ्रष्टाचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो माह में ट्रैप के 34 केस, 38 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-शिकायत के आधार पर 27 के खिलाफ 11 नए केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी क्रप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचारी अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों पर शिकंजा कड़ा करता रहा है। दो माह में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एसीबी ने ट्रैप को 34 मामलों में कुल 38 को गिरफ्तार किया है। इनमें 29 सरकारी अफसरों और 9 प्राइवेट लोगों को 10 लाख रुपए तक की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अगुवाई में एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीमों ने तत्परता दिखाई है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 6 राजपत्रित अधिकारियों, 10 कर्मचारियों और 11 प्राइवेट व्यक्तियों के विरुद्ध 11 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा, सरकार के आदेशानुसार तीन जांचें दर्ज की गई, जिनमें तीन राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

15 जांच पूरी, 15 के खिलाफ केस की सिफारिश
अप्रैल एवं मई के दौरान, एसीबी ने 15 जांचें पूरी की, जिनमें से 4 जांचों में, 5 राजपत्रित अधिकारी और 2 कर्मचारियों एवं 8 प्राइवेट व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इस अवधि के दौरान, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 स्पेशल चेकिंग (तकनीकी रिपोर्ट) भी सरकार को भेजी हैं। इनमें 5 राजपत्रित अधिकारियों एवं 3 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करते हुए 6 लाख 21 हज़ार से अधिक रुपए की वसूली संबंधित एजेंसी से की जाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें