फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी से निकाले छात्रों को छत मुहैया कराएगी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन की ओर से गैरकानूनी व असुरक्षित रूप से चल रहे पीजी, हॉस्टलों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का एबीवीपी ने समर्थन किया है। एबीवीपी के चंडीगढ़ के सचिव अजय सूद ने बताया कि एबीवीपी प्रशासन की इस मुहिम में मदद करने जा रही है।
विज्ञापन

मासूम छात्रों को भविष्य में फिर कभी ऐसी घटना से न जूझना पड़े, इसलिए एबीवीपी आने वाले दिनों में एक सर्वे करेगी। इस सर्वे के तहत एबीवीपी शहर के हर कॉलेज व हर सेक्टर में जाएगी। छात्रों से बात करके गैरकानूनी व असुरक्षित पीजी हॉस्टलों की सूची बनाकर उसे प्रशासन को देगी। वर्तमान हालातों को देखते हुए पीजी, हॉस्टलों से निकाले छात्रों की मदद करने के लिए एबीवीपी ने एक हेल्पलाइन जारी की है। एबीवीपी पंजाब विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हरीश गुर्जर ने बताया कि जिन भी छात्रों को रहने की समस्या आ रही है, वे हेल्पलाइन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। एबीवीपी ऐसे सभी छात्रों को अस्थाई आधार पर आवास उपलब्ध करवाएगी। हेल्पलाइन नंबर 85569-41717 चंडीगढ़ शहर के कॉलेजों से जुड़े छात्रों व 80530-00296 नंबर पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें