फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एबीवीपी पंजाब का 57वां प्रदेश अधिवेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पंजाब प्रांत के 57वें प्रदेश अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को विद्या धाम, जालंधर के प्रांगण में हुआ। अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना (पूर्व राज्यसभा सांसद), विशेष उपस्थिति देवदत्त जोशी (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, अभाविप), कार्यक्रम अध्यक्ष अभिषेक शीतल विज, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम, प्रदेश मंत्री जसकरण भुल्लर, स्वागत समिति अध्यक्ष गौतम कुकरेजा (एमडी, मेरिटन होटल), स्वागत समिति सचिव मोहित भारद्वाज अधिवक्ता पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार एवं महानगर मंत्री रिधम बाघा की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा अविनाश राय खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में अपार ऊर्जा, संकल्प और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता है, और अभाविप इस शक्ति को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार, महानगर मंत्री रिधम बाघा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पंकज बग्गा, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री, पंजाब प्रदेश संगठन मंत्री शमशेर सिंह, डॉ. सतीश शर्मा प्रांत सह कार्यवाह आरएसएस, अजय गौतम प्रांत प्रचार प्रमुख आरएसएस, सीमा धूमल अध्यक्ष लघु भारती महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष, जसविंदर सिंह लाली कोषाध्यक्ष अभाविप पंजाब, सुशील शर्मा, मनमीत सोहल, राघव भारद्वाज, शशांक वालिया, अंकित कुंद्रा, अर्जुन सहजपाल, तम्मना, मानसी गुप्ता, सलोनी ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें