फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने व पीटने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के पुलिस स्टेशन शाहपुरकंडी में कैथल (हरियाणा) की रहने वाली महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी महिला ने बताया कि अमित कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी शाहपुर समालका से उसकी मुलाकात जुलाई 2023 को कैथल में हुई थी। उसने उसके साथ शादी करवाने का वादा किया था। इसके बाद वे दोनों रतन नगर, पटियाला में रहने लगे। महिला ने बताया कि कुछ समय के बाद अमित कुमार ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह उसे धमकियां देते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद उन दोनों के घर में एक लड़की भी पैदा हुई। अब महिला ने थाने में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर अमित कुमार के खिलाफ धारा 65(1)/115/351(2) तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और अभी तक आरोपी पुलिस की हिरासत से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें