फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: यूआईएलएस एडमिशन में हुए फर्जीवाड़े का विरोध, एबीवीपी ने पीयू के वीसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब की प्रदेश सह मंत्री साक्षी ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी पंजाब विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने देगी। इस पूरे फर्जीवाड़े में तमाम सबूतों और तथ्यों के सामने आने के बावजूद भी विश्वविद्यालय कुलपति सही ढंग से जांच और कार्रवाई नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पीयू में प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईएलएस में हुए फर्जी एडमिशन का आरोप लगाकर पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी राजकुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब की प्रदेश सह मंत्री साक्षी ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी पंजाब विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने देगी। इस पूरे फर्जीवाड़े में तमाम सबूतों और तथ्यों के सामने आने के बावजूद भी विश्वविद्यालय कुलपति सही ढंग से जांच और कार्रवाई नहीं करवा पा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब विश्वविद्यालय के इस ढुलमुल रवैया की कड़ी निंदा करती है। एबीवीपी भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को अब निर्णायक लड़ाई के रूप में लड़ेगी। इस संबंध में एबीवीपी ने चांसलर और एसएसपी कुलदीप चहल को भी पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें