फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहरः कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Sat, 24 Jun 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
पंजाब के आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। अब कबाड़ के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। अबोहर में स्थानीय इंदिरा नगरी में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही अबोहर और फाजिल्का की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


इस आगजनी से गोदाम में रखा लाखों रुपये का प्लास्टिक, गत्ता और अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार पुरानी फाजिल्का रोड स्थित बजाज एंटरप्राइजेज के इंद्रा नगरी स्थित गोदाम में रात करीब साढे़ 12 बजे अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना गोदाम संचालक पवन कुमार उर्फ बिट्टू और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही अबोहर और फाजिल्का की दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह तक बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गोदाम मालिक पवन कुमार ने बताया कि आग से प्लास्टिक, रद्दी, गत्ता, कंड़ा और लकड़ी के स्लीपर आदि जलकर राख हो गए जिससे उनका छह लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग को बुझाने के प्रयास में पवन कुमार खुद भी झुलस गया। दमकल विभाग के वरिंदर कुमार, हरप्रीत पोपली, नरेश कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि पुराने वाटर वर्कर्स में लगे हाईडेंट पंप खराब होने के कारण उन्हें पानी लेने के लिए बार बार अनाज मंडी में जाना पड़ा। जिस कारण आग बुझाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें