फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांडः आरोपी राजा 5 दिन के रिमांड पर

Mon, 28 Dec 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बहुचर्चित अबोहर कांड में पकड़े गए 22वें मुख्य आरोपी राजा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ढाणी विशेषरनाथ को न्यायाधीश जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों राजविन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र बलबीर सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह और सन्नी पोल्डू पुत्र राम किशन निवासी आर्यनगरी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांड के आरोपी राजा के भाई वजीर और छज्जू की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

आरोपी राजा ने अदालत में बताया कि इस मामले में उसका कोई संबंध नहीं है। उसे जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है और मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। सीबीआई जांच में सच्चाई सामने आएगी कि भीम हत्याकांड में किन-किन लोगों का हाथ है।
विज्ञापन


पुलिस वजीर और छज्जू की सरगर्मी से तलाश कर रही है। भीम हत्याकांड में अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनमें से 11 आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि बाकी 11 में से 7 आरोपियों की पुलिस हिरासत 29 दिसंबर को खत्म हो रही है।

उन्हें मंगलवार को न्यायधीश जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया जाएगा। इनमें हरप्रीत उर्फ हैरी, राधेश्याम उर्फ राधिया, गुलाबिया, सुनील उर्फ हैप्पी, भीमा पुत्र सतपाल, दविन्द्र उर्फ पारी और पलविंद्र उर्फ जग्गू शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें