फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर युवक मर्डरः परिजनों में रोष, शराब का ठेका फूंका

Sat, 12 Dec 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने रोष मार्च निकाला और ईदगाह बस्ती में शराब के ठेके को आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना बहाववाला पुलिस ने घायल गुरजंट सिंह के बयान पर दस नामजद और छह अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, सरकारी अस्पताल में भीम टांक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। शुक्रवार की रात शराब ठेकों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।

दहशत के कारण शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वहीं सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक भीम टांक के परिवार वाले उसकी हत्या के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने एक ठेके को आग लगा दी।
विज्ञापन


बाद में डॉक्टरों की टीम ने भीम टांक का पोस्टमार्टम किया। उधर थाना बहाववाला पुलिस ने घायल गुरजंट सिंह व उसके भाई रंजीत सिंह के बयानों पर हरप्रीत सिंह, राजा, बजीर सिंह, राधेश्याम, गुलाबिया, दविंदर, विक्की पंडित, सिमरन, छज्जू, हैप्पी  और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया।  पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे भीम टांक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह है मामला
थाना सिटी-2 में हनुमानगढ़ रोड निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संत नगर निवासी भीम कुमार व शंटी नाम के दो युवकों ने उसे फोन करके घर से बाहर बुलाया और जबरन अपनी कार में डाल कर बाईपास पर एक ढाबे के पास ले गए। वहां उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में राजीनामा को लेकर शुक्रवार को हनुमानगढ़ रोड पर पंचायत हो रही थी।

इस दौरान बात बिगड़ गई और दोनों गुट भिड़ गए। इसमें भीम टांक व गुरजंट गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया। अमृतसर ले जाते समय भीम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें