फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय मुनि महान तपस्वी और मंत्र साधक मुनि थे: नायब सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अभय मुनि महान तपस्वी और मंत्र साधक मुनि थे। जब भी उनसे कभी मिलना होता तो हमेेशा ही तपस्या मेें लीन रहते थे। ऐसे संत मुनि का संसार से जाना एक बड़ी क्षति है जो कभी पूरी नही हो सकती। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सनी ने मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक से आशीर्वाद लेते हुए कही। मुनिश्री बुधवार को मुख्यमंत्री निवासी पर उनसे मिले थे।
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार अलोक का जीवन भी बहुत नजदीक से देखा है। इस उम्र में भी समाज के कल्याण में दिन रात लगे हुए है। उनके ऊपर कभी मैंने उम्र, सर्दी-गर्मी, धूप-छांव हावी होते नही देखा। उन्होंने कहा कि इस संसार में मुनिश्री जैसे संत बेहद ही दुर्लभ है। सैनी ने कहा मनीषी संत ने समाज में जो एक सर्वधर्म की अनूठी पहल चलाई वह बेहद ही दुर्लभ और आज के समाज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें