फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिजली बिल अपडेट का झांसा देकर दंपती के खातों से उड़ा दिए 3.67 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने अब गूगल पर भी अपना जाल बिछा लिया है। ठगों ने बिजली का बिल अपडेट करने का झांसा देकर दंपती के खाते से 3.67 लाख रुपये उड़ा दिए। सेक्टर-35ए निवासी पीड़ित उमेश कुमार के मुताबिक 2 सितंबर को घर में बिजली समस्या आने के बाद उनके पति कनिल कुमार ने गूगल पर चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन का कस्टमर केयर नंबर गूगल सर्च इंजन पर खोजा। उस पर नंबर पर संपर्क होने के बाद ठगों ने उन्हें लिंक भेजकर बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कनिल कुमार ने जिस नंबर पर कॉल किया, उसे एक ठग ने रिसीव किया। उसने खुद को चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन का प्रतिनिधि बताया और कहा कि बिजली बिल अपडेट करने के लिए 10 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करना जरूरी है। पीड़ित ने 10 रुपये की पेमेंट की तो ठग ने पेमेंट रिसीव होने से इन्कार किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही ठग ने किसी तरह ओटीपी हासिल कर दंपती के बैंक खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें