फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा-इनेलो विवाद में आया नया मोड़, चाचा का बड़ा आरोप और भतीजे का करारा जवाब, बोले...

Wed, 22 Jan 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में जजपा और इनेलो में चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। चाचा ने तंज कसते हुए जो बात कही, उसका भतीजे ने करारा जवाब दिया। इनेलो नेता अभय चौटाला ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और भतीजे दुष्यंत चौटाला की पार्टी पर एक बड़ा आरोप मढ़ दिया है।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि जजपा कभी भी भाजपा में विलय कर सकती है। भाजपा ने जजपा का समर्थन नहीं मांगा था। यह लोग खुद हिमाचल से मंत्री अनुराग ठाकुर को लेकर भाजपा के खेमे में समझौता करने गए थे।

दुष्यंत जवाब दें कि वे जेपी नडडा को बधाई देने क्यों पहुंचे? क्या उनकी पार्टी का व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बना था या फिर उनकी पार्टी का कोई लेना देना था। कभी वे राजनाथ सिंह से मिलने जाते हैं कभी सीतारमण से तो कभी अमित शाह से। जाना है तो अपने विभाग से संबंधित किसी मंत्री के पास जाएं और बताएं हरियाणा के लिए क्या ले कर आएं हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के जजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे किसी गद्दार से समझौता नहीं करेंगे। मैं उन्हें जानता हूं। जीवन में कभी उन्होंने अपने आप से समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

अपनी चिंता करें: दुष्यंत

दुष्यंत चौटाला ने अभय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी इनेलो की चिंता करें, बजाए हमारी चिंता करने के। इनेलो के 20 में से चार विधायक रह गए थे। उसके बाद आज वे अकेले ही विधायक बचे हैं। उन्हें चिंता खुद के संगठन की करनी चाहिए न कि जजपा की। वैसे भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

विज के विवाद में कूदे चौटाला
सीआईडी को लेकर चल रहे विवाद पर भी अभय चौटाला ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सीएम और गृह मंत्री में विवाद के चलते लोगों में चर्चा है कि कौन ज्यादा मजबूत है। ऐसे में अधिकारी बीच में पिस रहे हैं।

कुंडू पर सहानुभूति
महम विधायक बलराज कुंडू के प्रति सहानुभूति जताते हुए अभय ने कहा कि कुंडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। जब वे थाने गिरफ्तारी देने पहुंचे तो पुलिस कह रही है कि जांच होगी। पहले जांच करनी चाहिए, फिर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें