फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में ‘भाग कांग्रेसी भाग’ जैसे हालात : अभय

Thu, 27 Mar 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का एजेंडा चुनावी स्टंट है, जबकि भाजपा ने उधार के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। ये नेता कभी आम लोगों के दर्द को नहीं समझ सकते।
विज्ञापन


कांग्रेसी प्रत्याशियों का दूसरी पार्टियों की तरफ रुख करना देखकर राजनीति के मैदान में ‘भाग कांग्रेसी भाग’ की स्थिति बनी हुई है।

इनेलो की सेक्टर-16 में बुधवार को देर शाम तक चली चुनावी जनसभा के दौरान अभय चौटाला ने ये आरोप लगाए। साथ ही प्रदेश की सभी सीटों पर बढ़त का दावा किया।

कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में ताऊ देवी लाल स्टेडियम और गोल्फ कोर्स सहित कई बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई, लेकिन 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार की ओर से पंचकूला के विकास के लिए कोई नया काम नहीं कराया गया। वहीं, इनेलो प्रत्याशी डॉ. कुसुमबाला शेरवाल ने महिलाओं, युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों से भी लोकसभा चुनाव में उनके पक्ष में वोट देने की अपील की।

साथ ही उनके बेटे विपुल शेरवाल ने भी अपनी मां के लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल ने भी विपक्षियों पर निशाना साधा। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन धीमान, बीडी ढालिया, लीगल सेल के मदन जस्सल, इंदरजीत बड़ैच, सीमा चौधरी सहित करीब दो हजार समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन


ढाई घंटे देरी से पहुंचे अभय
अभय चौटाला नियत समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे। देरी के कारण वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंच सके और उन्हें निजी वाहन से आना पड़ा। कार्यक्रम से पूर्व इनेलो के कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने सेक्टर-पांच में हेलीकॉप्टर के उतरने से पूर्व तैयारियाें का जायजा लिया और आयोजन स्थल की तैयारियां भी देखीं।
विज्ञापन


बिजली कट भी लगा
अभय चौटाला के कार्यक्रम के दौरान भी पावर कट लगे। इसकी आशंका को भांपते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले ही जनरेटर का इंतजाम कर लिया था, लेकिन अभय ने इस पावर कट पर भी कांग्रेस सरकार को कोसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें