फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में रार के बीच अभय चौटाला का बड़ा बयान, कहा- अजय मेरे बड़े भाई, हमारे बीच कोई विवाद नहीं

Sat, 10 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा)
विज्ञापन
अभय चौटाला
विज्ञापन

 नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने शुक्रवार को अपने डबवाली रोड स्थित निवास स्थान पर ऐलनाबाद और चोपटा हल्के के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इसके बाद अभय ने कहा कि एक दिसंबर से पूरे हरियाणा के 90 हल्कों में एसवाईएल, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लेकर अधिकार यात्रा शुरू की जाएगी। प्रचार का शुभारंभ कुरुक्षेत्र से किया जाएगा। बाद में मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि अजय सिंह मेरे बड़े भाई हैं। मेरा आपस में कोई विवाद नहीं है। मुझे दस मिनट के लिए उनकी कोठी पर उनसे मिलने जाना था, लेकिन जरूरी काम होने की वजह से वह निकल गए।

विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि कुछ टीवी चैनलों पर बहस हो रही कि मैं विधायक दल की बैठक कैसे बुला सकता हूं? मैं विधायक दल का नेता हूं, इसलिए मीटिंग बुलाने का मेरे पास अधिकार है। उन्होंने कहा कि जनवरी के आसपास ओमप्रकाश चौटाला जेल से बाहर आ सकते हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यदि सरकार ने रिहा किया तो ठीक अन्यथा कोर्ट के माध्यम से उन्हें बाहर लेकर आएंगे।

अभय चौटाला
अजय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह हरियाणा के दौरे पर होंगे ऐसे में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र को संभालने की जिम्मेदारी आप सबकी है। जिन लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को वोट दिए हैं, उन्हें समझाएं और पार्टी के साथ जोड़ें। कुछ लोग पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे खुराफाती लोगों से बचना होगा। जितना काम ऐलनाबाद में ओमप्रकाश चौटाला ने किया है, उतना मैं भी नहीं कर पाया। यह सीट चौटाला साहब की है। कार्यकर्ताओं से पूछा कि काम में कोई कमी रह गई है तो बताओ।

सांसद पर ली चुटकी, कहा दो करोड़ रुपये दे दोगे
अभय सिंह ने कहा कि वे जब भी गांव आए तो कार्यकर्ताओं को कुछ न कुछ देकर गए हैं। अब भी आएंगे तो कुछ न कुछ धनराशि देकर ही जाएंगे। उन्होंने एमपी से कहा कि दो करोड़ रुपये दे दोगे। तब एमपी चरणजीत सिंह ने कहा कि पहले ही दो करोड़ दे दिए हैं। अब आएंगे तो फिर से दे देंगे। इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह, विधायक मक्खन लाल सिंगला, विधायक रामचंद्र कंबोज, जिलाध्यक्ष पदम जैन, जसवीर सिंह जस्सा, पूर्व विधायक भागीराम उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रचार के लिए अभय का रथ तैयार

प्रचार के लिए रथ तैयार
एक दिसंबर से अभय चौटाला पूरे हरियाणा में एसवाईएल, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए अभियान चलाने जा रहे हैं। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक रथ तैयार किया गया है। इसमें एक बड़ा सोफा, दो मुख्य कुर्सी, लिफ्ट, गार्ड चेयर, फ्रिज, माइक्रोवेव रखे गए हैं।         

मीटिंग के मायने       
डबवाली से विधायक नैना चौटाला ने 16 नवंबर से अभय चौटाला के विधानसभा क्षेत्र ऐलनाबाद में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम शुरू करने का एलान किया है। इसके मद्देनजर अभय चौटाला ने शुक्रवार को ऐलनाबाद के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के संदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें