फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकालियों के हमले में घायल ‘आप’ कार्यकर्ता की मौत

Wed, 07 May 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा/बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला से 'आप' के प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर गांधी पर हुए हमले में घायल आप के कार्यकर्ता जगसीर सिंह की आज मौत हो गई। वे इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि गांव रसूलपुर सैदां में अकाली पार्षद रजिंदर सिंह विर्क ने अपने साथियों के साथ डॉ. धर्मवीर गांधी पर हथियारों से हमला कर दिया था। डॉ. गांधी गांव के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर बूथ कैप्चरिंग की आशंका के चलते मौके का जायजा लेने अपने समर्थकों के साथ गए थे।

इसी दौरान पीछे से वार्ड नंबर 12 का अकाली पार्षद रजिंदर सिंह विर्क अपने 25-30 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंच गया और उनसे बहस करने लगा। डॉ. गांधी जैसे ही अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे, तो विर्क ने अपने साथियों के साथ पहले तो उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। फिर डॉ. गांधी पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमले में घायल डॉ. गांधी के सिर, मुंह और नाक से खून आ गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना पाकर एसएसपी हरदियाल सिंह मान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंसतुष्ट डॉ. गांधी ने पोलिंग बूथ के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले के आरोपी अकाली पार्षद रजिंदर सिंह विर्क को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें