फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला कोच को इंसाफ दिलाने के लिए आप करेगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
-अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ पुलिस डीजीपी को लिखा पत्र, चार्जशीट दायर करने की मांग
विज्ञापन

- चार्जशीट दायर न होने पर 26 अगस्त को एक दिन का सांकेतिक धरना व भूख हड़ताल करेगी पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने वीरवार को महिला कोच यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को पत्र लिख कर चार्जशीट दायर करने की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर चार्जशीट दाखिल न हुई तो आप इस मामले में 26 अगस्त को चंडीगढ़ में सांकेतिक धरना व भूख हड़ताल करेगी। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस पर हरियाणा सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ महीने से चंडीगढ़ पुलिस इस मामले की चार्जशीट ही फाइल नहीं कर सकी है, जबकि ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 90 दिनों के अंदर चार्जशीट फाइल हो जानी चाहिए। पुलिस मंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चार्जशीट फाइल न करना चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। पुलिस दबाव में काम कर रही है। वहीं पीड़िता को इंसाफ मिलने की उम्मीद दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। प्रदेश की महिलाओं का भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास घट रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी कोच को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें