फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु-संतों को लेकर विवादित ट्वीट आया सामने, 'आप' नेता मुश्किल में

Mon, 05 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैहरा का ट्वीट
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। सेक्स टेप और लेटर बम के बाद विवादित ट्वीट का मामला सामने आया है। इस ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


ट्वीट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब में आप प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने किया। उन्होंने देश के साधू संतों को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने मदर टेरेसा को संत बताते हुए देश के साधू और संतों को झूठा बताया। इस ट्वीट के बाद उनकी आलोचना हो रही है।

पंजाब शिरोमणि अकाली दल ने खैहरा के इस बयान की कड़ी निंदा है। विधायक विरसा सिहं वलटोहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जुबान संभाल कर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह की बयानबाजी बोखलाहट में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें क्या लिखा खैहरा ने और देखिए ट्वीट

आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैहरा का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
खैहरा ने लिखा कि वह मदर टैरेसा को उनके द्वारा किए गए मानवीयता के कार्यों के लिए सैल्यूट करते हैं। वह सही मायनों संत हैं। उन्होंने देश के साधू संतों को झूठा बताया है। रविवार को वेटिकन सिटी एक समारोह के दौरान रोमन कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस ने मदर टैरेसा को संत घोषित किया, जिसके बाद सुखपाल खैरा का यह विवादित ट्वीट सामने आया है।
  I salute Mother Teresa for her contribution to humanity n poor,She truly deserved 'sainthood' unlike our fake 'Sadhu's' and 'Sant's'- Khaira — Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) September 4, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें