फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से नई क्रांति की शुरुआत करेगी 'आप': जरनैल

Fri, 18 Apr 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली से प्रत्याशी जरनैल सिंह ने शुक्रवार को फिरोजपुर से प्रत्याशी एडवोकेट सतनाम पाल कंबोज के पक्ष में रोड शो किया।
विज्ञापन


रोड शो में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। यह रोड शो सुबह दस बजे रेडक्रॉस भवन के गेट से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होता हुआ देर शाम यहीं पहुंचकर संपन्न हुआ।

रोड शो के दौरान जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार, नशा और रेत की कालाबाजारी चल रही है। अगर लोग इस कालाबाजारी से मुक्ति चाहते हैं तो बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन


बदलाव लाने के लिए यह जरूरी है कि आम आदमी जागरूक होकर पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाए। देश में कई क्रांतियों की शुरुआत पंजाब से हुई है।

इसलिए दूसरी आजादी की शुरुआत भी पंजाब से ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी की सरकार ने 49 दिन में जनहित के रिकार्ड तोड़ काम किए हैं।

उसके बाद से देश के अन्य हिस्सों की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में हवा चल रही है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी का झाड़ू विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देगा।

प्रत्याशी सतनाम पाल कंबोज ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि अगर मतदाता उन्हें जीताते हैं तो वह उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाएंगे।

उन्होंने इस चुनाव को कांग्रेस, शिअद-भाजपा गठबंधन से मुक्ति पाने का सुनहरी अवसर करार दिया। रोड शो में जसराज दुआ, डॉ. जयदेव सिंह, कुलतार सिंह संधवां, लाल सिंह सुलहाणी, अमरजीत सिंह, शालिनी, वरिंदर अरोड़ा और प्रदीप दुग्गल उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें