फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने पंजाब में शुरू की साड्डी मेहनत, साड्डा हक मुहिम

Fri, 08 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने साड्डी मेहनत, साड्डा हक मुहिम शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत गेहूं खरीद सीजन के दौरान किसानों व मजदूरों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन


मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जब तक किसानों, मजदूरों और कमीशन एजेंटों की राशि नहीं मिल जाती, पार्टी वॉलंटियर मंडियों में रहेंगे।

आप के किसान व मजदूर विंग के प्रधान कैप्टन गुरविंदर कंग व महासचिव अहबाब गरेवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पार्टी वॉलंटियर गेहूं खरीद के दौरान मंडियों में कैंप लगाएंगे।

किसानों और मजदूरों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए जाएंगे। हर जोन, सेक्टर और सर्किल इंचार्ज को अलग-अलग मंडियों की जि मेदारी दी जाएगी। वॉलंटियर्स को किसानों की सहायता के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन कंग ने किसानों के प्रति सरकार के रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा कि आप के वॉलंटियर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए किसानों को गेहूं की पूरी कीमत दिलाने में सहायता करेंगे।

धान की तरह हेराफेरी नहीं होने देंगे। इसके अलावा मंडियों में किसानों को बुनियादी सहूलियतें मुहैया कराई जाएंगी, जिनमें पीने का पानी, आराम करने का स्थान, गेहूं ढकने को तिरपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


किसानों को उनके हकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। शुरूआत में राज्य की 120 मंडियों में यह मुहिम चलाई जाएगी। सभी सूबा, जोन व सेक्टर स्तर के नेता लगातार मंडियों का दौरा कर किसानों की तकलीफें सुनेंगे, हल करवाएंगे।

जब तक किसानों, मजदूरों, आढ़तियों का बकाया नहीं मिलता, वॉलंटियर मंडियों में ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें