पठानकोट में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमित मंटू और आप नेता विभूति शर्मा मौजूद रहें। अमृतसर में भी आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
यहां प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कुलदीप सिंह धालीवाल, पूर्व मंत्री और विधायक डॉ इंदरवीर सिंह निज्जर, विधायक जीवन ज्योत कौर और डॉ अजय गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मुनीश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट रूरल इंचार्ज कुलदीप सिंह मठरेवाल एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला
बरनाला में कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आप के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मालेरकोटला में आप विधायक जमील उर रहमान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं होशियारपुर में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और आप नेता एडवोकेट करमवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
संगरूर में भी आप नेताओं ने प्रदर्शन किया। बठिंडा में विधायक सुखबीर सिंह माईसरखाना और मास्टर जगसीर सिंह, लोकसभा इंचार्ज राकेश पुरी, महिला विंग के प्रधान बलजिंदर कौर, आप नेता नवदीप सिंह जिद्दा और अमृत अग्रवाल के नेतृत्व में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला।